भाजपा जिला अध्यक्ष पर भाजपा कर्मियों ने ही लगाए संगीन आरोप:
1 min read
*बाराबनी* :भाजपा की तरफ से कल पूरे प्रदेश में बीडीयो कार्यालयों के घेराव करने की बात कही गई है इसे लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे बाराबनी पहुंचे अपने जिला अध्यक्ष को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने कहा कि जब टीएमसी के गुंडे मतदान के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे थे उनके साथ मारपीट हो रही थी तो जिला नेतृत्व को बार बार फोन किया गया लेकिन जिला नेतृत्व ने उनकी कोई सुध नहीं ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलीप दे पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया और कहा कि वह टीएमसी के साथ सेटिंग करके अपनी राजनीति चला रहे हैं इस बारे में पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को चाहिए कि वह अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संबंध बनाकर रखें तभी संगठन मजबूत होगा हालांकि जब हमने इस बारे में दिलीप दे से बात की तो उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि जिन लोगों ने आज यह विरोध किया है वह भाजपा कार्यकर्ता है भी या नहीं












