shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 4, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस का आसनसोल में प्रदर्शन

1 min read

आसनसोल :आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही रैली के समर्थन में आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाटन रोड, बस स्टैंड और बाजार के सामने सड़क पर बैठ गए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री संपा सरकार ने कहा, आज राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में जो रैली हो रही है, उसमें इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता, समर्थक, विभिन्न एनजीओ, आम लोग, छात्र-युवा सभी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञाणेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। ”
क्योंकि पिछले जितने भी चुनाव हुए हैं, वोट चोरी के माध्यम से बीजेपी उन जगहों पर भारी बहुमत से सरकार में आई है। और वोट चोरी कर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार को छीनना चाहती है।

नेत्री ने कहा, आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन कर कभी भी अच्छी सरकार का गठन नहीं किया जा सकता। शिक्षित-अशिक्षित, बेरोजगार युवक, छात्र, किसान और सभी श्रमजीवी लोग वोट देकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सरकार चुनते हैं। और उनकी चुनी हुई सरकार ही भारत जैसे लोकतांत्रिक देश को चलाती है, लेकिन आज बीजेपी सरकार आकर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार को खत्म करना चाहती है। एसआईआर के नाम पर जो वोट चोरी उन्होंने की है, वह आज सबके सामने साफ है। उसी के खिलाफ आज राहुल गांधी रामलीला मैदान में रैली कर रहे हैं।उन्होंने कहा, जो कांग्रेसी उस जगह नहीं पहुंच पाए हैं, वे आज अपनी-अपनी जगह पर अपने नेता के आदर्श और दिखाए हुए रास्ते पर, उनके संदेश को सभी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आज यहां इकट्ठा हुए हैं। वोट चोरी के खिलाफ, वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ आज हम इस आंदोलन में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page