काली पूजा और छठ को लेकर बाराबनी थाना की तरफ से पुजा कमिटियों के साथ बैठक
1 min read
बाराबनी: आगामी काली पूजा और छठ पूजा को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर बाराबनी थाना की तरफ पूजा कमेटियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी मिहिर डे सहित बाराबनी ब्लॉक के बीडीओ सौमेन पाल, बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी, समाजसेवी स्वपन राय मिलन बनर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
बैठक में लगभग 50 काली पुजा कमेटियों और छठ पूजा की करीब 15 कमेटियों से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूजा के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय जैसे विशेष महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई
प्रशासन की ओर से पूजा कमेटियों से अपील की गई कि वह सरकार के नियमों का पालन करते हुए त्योहारों का संचालन करें।














