गुजराती भवन में भाजपा के 40 तथा 42 नंबर वार्ड कार्यकर्ताओं की तरफ से हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन!
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के उषाग्राम इलाके में स्थित गुजराती भवन में आज भारतीय जनता पार्टी के 40 तथा 42 नंबर वार्ड के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा नेता शुभम मुखर्जी के नेतृत्व में एक विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य अपूर्व हाजरा सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे 40 और 42 नंबर वार्ड से आए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और भाजपा नेतृत्व ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा ही नहीं आने वाले समय में और भी तमाम तरह के त्यौहार आने वाले हैं उन सभी त्योहारों को सुचारू ढंग से संपन्न करने के लिए प्रशासन के साथ एकजुट होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मेहनत करनी होगी ताकि त्योहार में शामिल होने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो














