सीतारामपुर टैगोर इन्स्टीट्यूट में शुरू हुई दुर्गा पूजा की तैयारी:
1 min read
*सीतारामपुर* :शारदीय दुर्गापूजा की तैयारी में जुटे सीतारामपुर टैगोर इंस्टीट्यूट श्री श्री आदि दुर्गापूजा कमेटी के साथ मूर्ति शिल्पकार। लगभग 90 दिन के बाद शारदीय दुर्गापूजा उत्सव है जो कि पश्चिम बंगाल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस संदर्भ में समाज सेवी सह टैगोर इंस्टिट्यूट दुर्गापूजा कमेटी के सदस्य टिंकु वर्मा ने कहा सीतारामपुर इलाके में सबसे बड़ा दुर्गापूजा यहाँ पर होता है। रेलवे और स्थानीय लोगों को लेकर कमेटी बनायी जाती है। माँ दुर्गा का भब्य श्रृंगार किया जाता है। पूजा का शुभारंभ दुर्गा पंचमी से विधिवत उद्धघाटन समारोह के साथ किया जाता है। टिंकु वर्मा ने कहा उद्धघाटन समारोह में रेलवे के उच्चस्तरीय अधिकारी के साथ साथ स्थानीय पुलिस प्रसाशन और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफ़ी सँख्या में रहती है। मूर्ति शिल्पकार बाबन दास का कहना है कि वह यहाँ पर तीन साल से लगातार मूर्ति निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस बार अलग तरह की माँ की मूर्ति का थीम किया जा रहा है। पूजा कमिटी के सदस्य राहुल बराट का कहना था जब से जन्म लिया है तब से पूजा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ पूजा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाता है।












