हिंदी भवन में हुई हिंदी अकादमी की बैठक, भव्य तरीके से मनाई जाएगी मुंशी प्रेमचंद की जयंती:
1 min read
*आसनसोल* :हाल ही में आसनसोल नगर निगम में हिंदी एकेडमी का पुनर्गठन किया गया था आज नवगठित हिंदी अकादमी की एक बैठक आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित हिंदी भवन में हुई यहां पर 31 जुलाई को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती को लेकर विचार विमर्श हुआ इस मौके पर यहां दिव्येंदु भगत भोला कुमार हेला के अलावा हिंदी एकेडमी के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि हिंदी अकादमी की तरफ से भव्य तरीके से मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई जाएगी इसके साथ ही हिंदी भवन में जो पुस्तकालय है उसको हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के नाम पर रखा जाएगा और 31 जुलाई यानी उनकी जयंती के दिन इसका उद्घाटन होगा इस बारे में भोला कुमार हेला ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंदी भाषियों के लिए काफी कुछ कर रही है पहले बी एड जैसी परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी में नहीं आते थे लेकिन अब ऐसी परीक्षा में भी प्रश्न पत्र हिंदी में आने से हिंदी भाषियों को काफी सहूलियत हो रही है इसके साथ ही छठ पूजा जैसे त्योहारों में 2 दिन छुट्टी दी जा रही है उन्होंने कहा कि यहां पर जो पुस्तकालय का उद्घाटन 31 जुलाई को होगा उनकी इच्छा है कि आने वाले समय में यह डिजिटल पुस्तकालय का रुप ले और यहां पर हिंदी भाषी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगिता मुलक परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा से हिंदी को हटाने का जो फैसला लिया गया है उनको पूरा भरोसा है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शिक्षा विभाग के उच्च पदस्थ पदाधिकारी इस पर पुनर्विचार करेंगे और इस फैसले को बदला जाएगा क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कभी भी हिंदी भाषियों को वंचित नहीं करेंगी












