पुलकार को लेकर जिला शासक कार्यालय में उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक, 31 मार्च तक स्कूल सड़क सुरक्षा कमेटी बनाने की हिदायत
1 min read
आज पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में स्कूल बसों और पूल कारों के माध्यम से बच्चों के परिवहन के संबंध में स्कूल अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। डीसीपी ट्रैफिक एडीपीसी, एडीएम जनरल, एडीएम विकास, परिवहन और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी पश्चिम बर्धमान के विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ इस बैठक में उपस्थित थे।
स्कूलों को स्कूल बसों और पूल कारों के संचालन पर परिवहन विभाग की सलाह को लागू करने के लिए 31 मार्च तक स्कूल सड़क सुरक्षा कमिटि बनाने के लिए स्कुलों को हिदायत दी गई। कमिटि में स्कूल प्रबंधन के अलावा अभिभावकों, छात्रों और परिवहनकर्ताओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के दौरान स्कूल के छात्रों की सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस बारे में डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने बताया कि परिवहन विभाग के तरफ से सभी स्कूलों को पुल कार और स्कूल बस को लेकर दिशा निर्देश तो जारी किए गए हैं लेकिन फिर भी अक्सर देखा जाता है कि उन दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है ऐसे में आज की बैठक की गई जहां पर स्कूल के प्रतिनिधि परिवहन विभाग के अधिकारी पुलिस विभाग से अधिकारी और पुलकार संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे यहां पर दिशा निर्देशों के बारे में एक बार फिर से सबको बताया गया और एक कमेटी के गठन का आदेश दिया गया जिसमें अभिभावक स्कूल के प्रतिनिधि पुलकार के प्रतिनिधि और प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे वहीं उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वाहन चालक को नशे की हालत में बच्चों को ले जाते ले जाते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी












