भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने टीएमसी पर लगाया भाजपा के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने का आरोप
1 min read
:आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि आज आसनसोल नगर निगम के 55 नंबर वार्ड अंतर्गत जब गोपालपुर में भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान करने की तैयारी कर रहे थे तब टीएमसी समर्थित गुरो द्वारा उन्हें रोका गया धमकाया गया कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जब उन्हें इस बात की खबर मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थित गुंडो के धमकाने की वजह से जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचे कई भाजपा कार्यकर्ता वहां से चले गए थे लेकिन फिर भी वहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उन लोगों को लेकर ही उन्होंने गोपालपुर इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया कृष्ण प्रसाद ने कहा की मंत्री मलय घटक के इशारे पर भाजपा को उनका कार्य करने से रोका जा रहा है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस तरह से डर के चुप बैठने वाली नहीं है उन्होंने साफ कहा कि अगर भविष्य में भी इस तरह से भाजपा कार्यकर्ता को डराने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी नेताओं को समझ में आ गया है कि उनके पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है इसलिए वह इस तरह की हरकतें कर रहे हैं












