आसनसोल में एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल नगर निगम के 31 नंबर वार्ड इलाके में एक महिला की कल शाम बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। महिला का नाम बालिका तिवारी था उम्र लगभग 70 के आसपास बताई जा रही है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए उस वार्ड की पार्षद आशा प्रसाद ने बताया कि रोजाना की तरह बालिका तिवारी अपने घर के पास एक स्थान पर बैठने गई । वहां पर बिजली का एक खंभा है। बारिश हुई थी जिस वजह से हो सकता है खंभे में करंट आ गया होगा । जब वह महिला उस खंभे के संपर्क में आई तो करंट लग गया । चिकित्सक के पास ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पार्षद ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर वह तुरंत मौके पर गई तो देखा उस बुजुर्ग महिला को करंट लग गया था। वहीं मृत महिला की बेटी संध्या तिवारी ने बताया कि उनकी मां रोज उस जगह पर बैठती थीं । उनको माना किया गया था फिर भी वह वहीं बैठती थीं। बारिश के कारण बिजली के खंभे में करंट आ गया और उनकी मां की मौत हो गई। घटना से इलाके में मातम पसर गया।












