अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद ने सौंपा मेयर उप मेयर को ज्ञापन:
1 min read

आसनसोल :हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा में हिंदी उर्दू और संथाली भाषा को हटाकर सिर्फ बांग्ला भाषा में उत्तीर्ण होने की बात कही गई थी इसे लेकर आज अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और डिप्टी मेयर वसीम उल हक को ज्ञापन सौंपा गया अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद के सचिव मास्टर मोहम्मद सुलेमान के नेतृत्व में इस संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने निगम के इन दोनों पदाधिकारियों से मुलाकात की और अनुरोध किया कि उनकी अपील को राज्य सरकार तक पहुंचाएं और इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से हिंदी संथाली तथा उर्दू माध्यम के विद्यार्थियों को काफी परेशानी होगी उन्होंने इस ज्ञापन के जरिए अनुरोध किया कि हिंदी तथा उर्दू माध्यम स्कूलों मैं बांग्ला की पढ़ाई करवाई जाए और इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए जिससे की हिंदी उर्दू माध्यम के बच्चे भी पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके












