आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने की बैंक के मैनेजर से मुलाकात खातों की सुरक्षा की उठाई मांग:
1 min read
*आसनसोल* :आशा लुब्रिकेंट के मालिक रविंद्र कुमार शर्मा को हाल ही में साइबर अपराधियो ने बहुत बड़ी चपत लगाई और 1243000 रुपये उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के आश्रम मोड़ की शाखा के खाते से उड़ा लिया आज आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस बैंक के मैनेजर से मुलाकात की और इस घटना पर अपनी चिंता और विरोध जताया आसनसोल चैंबर आफ कमर्स के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चेंबर के अध्यक्ष ओम बगड़िया तथा सचिव शंभूनाथ झा कर रहे थे इन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर से मुलाकात की और इस घटना पर अपना विरोध जताते हुए कहा कि बहुत पहले से ही रविंद्र कुमार शर्मा बैंक के अधिकारियों को यह कह रहे थे कि उनके खाते के साथ छेड़छाड़ की जा रही है उन्होंने बैंक अधिकारियों को इसे लेकर आगाह भी किया था लेकिन रविंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बैंक अधिकारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया और इसका नतीजा है कि आज उनको इतना बड़ा नुकसान झेलना पड़ा चेंबर के पदाधिकारियों ने बैंक मैनेजर से मुलाकात की और उनसे जल्द से जल्द रविंद्र कुमार शर्मा के गबन किए हुए पैसों को वापस उनके खाते में लाने के बारे में कोई ठोस कदम उठाने की मांग की इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर अपराध विभाग को भी जानकारी दी गई है वहां पे एक शिकायत दर्ज कराई गई है चेंबर के अधिकारियों को पूरा भरोसा है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी और रविंद्र शर्मा के जो पैसे गायब हुए हैं वह वापस मिल जाएंगे। बैंक मैनेजर से मुलाकात के दौरान चेंबर के अधिकारियों ने बैंक मैनेजर से मांग की कि अभी भी चेंबर के जिन सदस्यों के खाते इस बैंक में है उन खातों की सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जाए












