21 जुलाई शहीद दिवस को लेकर श्रमिक नेता राजू अहलुवालिया के नेतृत्व में हुई सभा:
1 min read
*आसनसोल* :हर साल तृणमूल कांग्रेस की तरफ से 21 जुलाई को कोलकाता में शहीद दिवस मनाया जाता है इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुति ली जा रही है इसी क्रम में आज आसनसोल सिटी बस स्टैंड परिसर में श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आई एन टी टी यू सी के समर्थकों द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर राजू अहलूवालिया ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी कोलकाता में राज्य के मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शहीद दिवस मनाया जाएगा यह दिन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता अपने पार्टी के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि देते हुए मनाता है हर साल कोलकाता में बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश से टीएमसी कार्यकर्ता जुटते हैं इस बार भी टीएमसी कार्यकर्ता कोलकाता जाएंगे उन्होंने दावा किया कि इस साल पश्चिम बर्दवान से ऐतिहासिक संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता कोलकाता जाएंगे और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से पूरे पश्चिम बंगाल में जो भी चुनाव हुए हैं उनके नतीजों से एक बात सामने आई है कि यहां पर तृणमूल कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी के लिए कोई स्थान नहीं है राज्य की जनता ने टीएमसी के अलावा अन्य सभी दलों को नकार दिया है उन्होंने दावा किया कि अगले साल लोकसभा के चुनाव में पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा












