महिला उद्यमी सुधा देवी का आकस्मिक निधन:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल की मशहूर महिला उद्यमी सुधा देवी का मंगलवार रात को आकस्मिक निधन हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जब उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया इसके उपरांत उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया आपको बता दें कि सुधा देवी स्वर्गीय राम लखन यादव की पत्नी थी राम लखन यादव की हत्या के बाद सुधा देवी ने उनके व्यापार की बागडोर संभाली थी वह एक सफल महिला उद्यमी थी जिन्होंने अपने पति की हत्या के बाद बड़ी कामयाबी से उनके पूरे व्यवसाय की कमान संभाली थी सुधा देवी एक बलिष्ठ व्यक्तित्व की महिला थी जिन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी हाथ आजमाएं वह भाजपा में शामिल हुईं फिर टीएमसी का दामन थामा इसके उपरांत वह पर फिर से भाजपा में चली गई उनके निधन से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है सुधा देवी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई












