21 जुलाई शहीद दिवस के मद्देनजर टीएमसी की तरफ से हुई पथ सभा:
1 min read

*आसनसोल* :हर साल की तरह इस साल भी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में 21 जुलाई के दिन शहीद दिवस मनाया जाएगा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पूरे प्रदेश में इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है इसी क्रम में आज आसनसोल नगर निगम के 41 तथा तिरालिस नंबर वार्ड इलाके में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पथसभा की गई इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास चटर्जी पार्षद राजेश तिवारी भानु बोस सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए गुरुदास चटर्जी ने कहा कि 21 जुलाई का दिन सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद भावनात्मक दिन है इसी दिन 1993 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में सचित्र वोटर परिचय पत्र के समर्थन में आंदोलन करते हुए तेरह व्यक्तियों को तत्कालीन बामफ्रंट सरकार की पुलिस ने गोलियों से छलनी कर दिया था उसके बाद से हर साल 21 जुलाई के दिन दिन को याद करते हुए शहीदों को तर्पण देने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है इस साल भी यह किया जाएगा आसनसोल से बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता इसमें शामिल हो इसके लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में इस पथसभा का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी से 21 जुलाई के दिन कोलकाता चलने का आह्वान किया वहीं राजेश तिवारी ने भी 21 जुलाई के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि हरेक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए 21 जुलाई का अपना अलग महत्व है उन्होंने भी सभी से 21 जुलाई के दिन कोलकाता चलने का आव्हान किया














