कांग्रेस ने लगाया उनके कर्मी को झूठे मामले में फंसाने का आरोप:
1 min read
*आसनसोल* :झूठे मुकदमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आसनसोल कोर्ट के सामने राष्ट्रीय कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता संजय साहा को झूठे मामले में फंसाया गया और उन्हें अदालत में ले जाया गया, इसलिए उन्होंने न्याय और निष्पक्षता की मांग को लेकर आज अदालत के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस बारे में कांग्रेस नेता एस एम मुस्तफा ने बताया कि जिस तरह से संजय साहा नामक कांग्रेस कर्मी को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है वह बेहद शर्मनाक है उन्होंने कहा कि एक और कांग्रेस कर्मी दीपक गुप्ता के साथ किसी ठेकेदार के पैसे के लेनदेन के मामले में संजय साहा को फंसाया जा रहा है कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि संजय साहा जैसा इंसान ढूंढने से नहीं मिलेगा वह बेहद साफ छवि के इंसान हैं लेकिन जिस तरह से उनको झूठे मामले में फंसा कर जेल में डालने की कोशिश की जा रही है जेल में वह अन्य अपराधियों के साथ मिलेंगे तो उनकी प्रवृत्ति भी आपराधिक हो जाएगी पार्षद ने कहा कि अगर उन्होंने हथियार के बल पर उसे ठेकेदार से पैसे वसूलने की कोशिश की है तो पुलिस उस हथियार को अभी तक बरामद क्यों नहीं कर पाई उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर भरोसा है और कांग्रेस कर्मी का जरूर जमानत मिल जाएगी














