मेयर विधान उपाध्याय ने बर्नपुर के फ्री प्राइमरी स्कूल का लिया जायजा:
1 min read

*बर्नपुर* :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय आज बर्नपुर के धेनुआ गांव में धेनवा फ्री प्राइमरी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे यहां उनके साथ टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी सहित क्षेत्र के तमाम स्थानीय निवासी मौजूद थे विधान उपाध्याय ने इस स्कूल का जायजा लिया आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया यहां के विद्यार्थियों और स्कूल के शिक्षक तथा कर्मियों से बात की और स्कूल में क्या-क्या समस्याएं हैं जानने की कोशिश की विधान उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने आज स्कूल का जायजा लिया और देखा कि स्कूल को रंग रोगन तथा कुछ जगहों पर मरम्मत की जरूरत है इसके साथ ही पास में एक हाइड्रेंन की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि इस स्कूल में मात्र 65 बच्चे पढ़ते हैं इस दिशा में भी कुछ सोचने की आवश्यकता है लेकिन कितने भी बच्चे क्यों न पढ़े सबको एक सुरक्षित माहौल देना प्रशासन की जिम्मेदारी है इसीलिए उन्होंने इस स्कूल के मरम्मत और रंग रोगन के लिए स्थानीय पार्षद को एक एप्लीकेशन बनाने को कहा है और हाइड्रेन के लिए भी टेंडर किया जाएगा












