आसनसोल नगर निगम की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के रवीन्द्र भवन में आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम क्षेत्र के आसनसोल और बर्नपुर के 64 स्कूलों के 352 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, जहां आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उप मेयर वसीमुल हक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत मेयर विधान उपाध्याय ने दीप जलाकर किया। मेयर विधान उपाध्याय ने सभी छात्रों से अनुरोध किया कि आसनसोल का सम्मान छात्रों के हाथ में है, अगर वे ठीक से पढ़ाई करेंगे तो आसनसोल का नाम रौशन होगा। उन्होंने सभी छात्रों तथा अभिभावकों को आश्वस्त किया कि नगर निगम की तरफ से सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर तरह से मदद की जाएगी।












