रतिबाटी ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर हुआ कार्यक्रम:
1 min read
*रानीगंज* :आज तृणमूल कांग्रेस की तरफ से रतिबाटी ग्राम पंचायत इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में पार्टी की भारी जीत की खुशी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके साथ ही पंचायत चुनाव में जिन तृणमूल कांग्रेस कर्मियों की पूरे प्रदेश में मौत हो गई थी उनको श्रद्धांजलि भी दी गई इस मौके पर जमुरिया ब्लॉक 1 के टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी विनोद नोनिया सहित बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थकगण उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए विनोद नोनिया ने कहा कि पंचायत चुनाव मैं जिस तरह से इस क्षेत्र के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को आशीर्वाद दिया है और विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है उसके लिए वह यहां की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं और यह सब कुछ संभव हुआ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कारण क्योंकि जिस तरह से उन्होंने जनकल्याणकारी परियोजनाएं चलाई हैं उस वजह से पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को उनका लाभ मिला है और लोग तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव में आतंक और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया गया था लेकिन सच्चाई यह है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की ही हत्या हुई है उन सभी कार्यकर्ताओं को आज श्रद्धांजलि भी दी गई उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने उन पर आरोप लगाया था कि वह मतगणना को प्रभावित कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह थी कि वह अभिजीत घटक और नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती मतगणना केंद्र से दूर बैठे हुए थे उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण की विधायक ने बीते करीब ढाई सालों में कोई काम नहीं किया है और इसी तरह से लोगों को भ्रमित करती रही हैं लेकिन चाहे वह अग्निमित्रा पाल हो या शुभेंदु अधिकारी 2024 लोकसभा चुनाव के बाद सब की बोलती बंद हो जाएगी














