बीबी कॉलेज के स्थापना दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल* :आज आसनसोल के बीबी कॉलेज में कॉलेज के स्थापना दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर 79 यूनिट रक्त संग्रह किया गया क्योंकि यह बीबी कॉलेज का 79 वा स्थापना दिवस था आज ही के दिन 1944 में बीबी कॉलेज की स्थापना हुई थी इस मौके पर एक रक्तदान शिविर और ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु ने बताया कि आज बीबी कॉलेज के स्थापना दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर और ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि यह कॉलेज का 79 वा स्थापना दिवस है इसलिए 79 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है लेकिन जितना उत्साह विद्यार्थियों में देखा जा रहा है उनको उम्मीद है कि आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में समाजसेवी और शिक्षाविद एच एन मिश्र सहित समाज के विशिष्ट हस्तियां तथा कॉलेज के पुराने विद्यार्थी भी उपस्थित हैं सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है उन्होंने आशा प्रकट की कि भविष्य में भी बीबी कॉलेज ना सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी इसी तरह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहेगा














