आसनसोल के बीसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक ने की शिरकत:
1 min read
आसनसोल* :राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक आज आसनसोल के बीसी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इनके साथ ही बोरो चेयरमैन अनिमेष दास बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फाल्गुनी मुखर्जी बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु पार्षद तपन बैनर्जी सहित तमाम विशिष्ट हस्तियां मौजूद थीं। यहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शिक्षा के विकास के लिए प्रयास कर रही हैं । इसका सबसे बड़ा सबूत है 2011 में जब तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी थी तब पूरे प्रदेश में सिर्फ एक ग्यारह विश्वविद्यालय थे लेकिन आज पुरे राज्य में 42 विश्वविद्यालय हैं हर जिले में 1 विश्वविद्यालय है। वहीं स्कूल स्तर पर भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री से लेकर युनिफोर्म तक सबकुछ निशुल्क प्रदान की जाती है ।मिड डे मील भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चाहती है कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर और बेहतर हो और इसके लिए वह कोशिश कर रही हैं












