टीएमसी के एक प्रतिनिधि मंडल ने की ईसीएल के सीएमडी से मुलाकात:
1 min read
कुल्टी :तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ईसीएल के मुख्यालय सांकतोड़िया मैं ईसीएल के सीएमडी से मुलाकात की इस प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह पश्चिम बर्दवान जिला आईएनआईटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा मुख्य रूप से शामिल थे इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से तीन मांगों को लेकर सीएमडी से मुलाकात की इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए हरेराम सिंह ने कहा की निजी सुरक्षा गार्डों के टेंडर की समय सीमा समाप्त हो रही है आज की बैठक में उसके एक्सटेंशन पर चर्चा हुई सीएमडी ने कहा कि फिलहाल के लिए उसका एक्सटेंशन होगा वही ईसीएल के खदानों के लिए जमीन देने वाले स्थानीय लोगों को नौकरी में तरजीह देने की मांग की गई हरे राम सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर पश्चिम बर्दवान जिला शासक ईसीएल के सीएमडी तथा जमीन देने वाले पक्षों के साथ मिलकर एक बैठक होगी वही ईसीएल में निजी वाहन चालकों द्वारा बीते लंबे समय से जो आंदोलन किया जा रहा है उस पर भी चर्चा हुई हरे राम सिंह ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए री टेंडरिंग किया जाएगा और उससे पहले किसी अन्य वाहन को यहां चलने नहीं दिया जाएगा वही अभिजीत घटक ने कहा कि आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और उनके समाधान के उपायों पर मंथन हुआ अभिजीत घटक का कहना था कि सीएमडी ने कई मुद्दों पर आश्वासन दिया लेकिन जब तक स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी सहित तमाम मुद्दों पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा














