रोहीनायारडीही स्वास्थ्य केंद्र बना जिले में अव्वल:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड अंतर्गत चर्बी मोहल्ला में सात नंबर प्लेटफार्म के निकट के बस्ती इलाके में आज एक सीसी पेवमेंट रास्ते के कार्य की शुरुआत हुई आसनसोल नगर निगम द्वारा इसके लिए 3 लाख 11 हजार रुपए अनुमोदन किया गया है आज आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक के नेतृत्व में इस कार्य की आधिकारिक शुरुआत हुई इस मौके पर वसीम उल हक के अलावा तीन नंबर बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा 29 नंबर वार्ड के पार्षद गौरव गुप्ता पूर्व पार्षद कविता यादव सहित तमाम स्थानीय बाशिंदे मौजूद थे वसीम उल हक ने कहा कि आज इस कार्य की शुरुआत हुई इसके अलावा भी 10 लाख रुपए का और फंड इस वार्ड के विकास के लिए अनुमोदित किया गया है डिप्टी मेयर ने बताया कि आज इस कार्य की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में भारी खुशी देखी गई क्योंकि इस रास्ते की हालत काफी जर्जर थी और काफी दिनों से इस रास्ते के निर्माण के लिए अनुरोध किया जा रहा था इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड में बने रोहीनायारडिही हेल्थ सेंटर का भी जायजा लिया गया।

दरअसल हाल ही में केंद्र सरकार के स्तर पर पूरे देश में इस तरह के स्वास्थ्य केंद्रों पर एक समीक्षा चलाई गई थी इस समीक्षा में यह स्वास्थ्य केंद्र पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में 80% से भी ज्यादा अंकों के साथ प्रथम स्थान पर आया है इसी उपलब्धि की खुशी में आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में डिप्टी मेयर वसीम उल हक स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत 23 नंबर वार्ड की पार्षद सीके रेशमा आसनसोल नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक गांगुली सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे देश में एक समीक्षा चलाई गई थी जिसमें निगम क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकीय सेवा का सर्वेक्षण किया गया था आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड अंतर्गत रोहीनायरडिही इलाके मैं बने इस स्वास्थ्य केंद्र की भी समीक्षा हुई थी इस समीक्षा में यह स्वास्थ्य केंद्र पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में 80% अंकों से ज्यादा प्राप्त कर पहले स्थान पर रहा आज आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी गण यहां पहुंचे और इन्होंने यहां पर काम करने वाली आशा कर्मियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी इस बारे में नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यह निस्संदेह है आसनसोल के लिए गौरव की बात है कि इस क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र को पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में पहला स्थान मिला है उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी पूरी तल्लीनता के साथ मरीजों की सेवा करते हैं इसके साथ ही यहां पर जो चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है वह भी किसी बड़े नर्सिंग होम से कम नहीं यहां पर निशुल्क चिकित्सा के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां भी दी जाती है मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा कोशिश करता है कि यहां के निवासियों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान की जा सके इसी क्रम में इस स्वास्थ्य केंद्र में सेवाओं को बेहतर किया गया है और आने वाले समय में नगर निगम की कोशिश रहेगी कि पूरे निगम क्षेत्र में जितने भी स्वास्थ्य केंद्र हैं उनमें इसी तरह की सेवाएं प्रदान की जाए वही इस बारे में डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि आज मेयर बिधान उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 23 नंबर वार्ड के रोहीनायरडिही स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में जिस तरह से इस स्वास्थ्य केंद्र को पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में अव्वल स्थान दिया गया है वह निस्संदेह गौरव का विषय है और इससे न सिर्फ उसे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों बल्कि पूरे आसनसोल नगर निगम को आने वाले समय में और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी












