हमारा संकल्प महिला समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं में बांटे वस्त्र:
1 min read
कुल्टी :सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से लगातार विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं यह संस्था मुलत बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है लेकिन अन्य प्रकार के सामाजिक कार्यों में भी यह संस्था बढ़-चढ़कर योगदान करती है इस संस्था के सदस्यों का मानना है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं परोपकार से बड़ा कोई कर्म नहीं मंदिर मस्जिद और चर्च में जीवन का लक्ष्य ढूंढते हो जबकि सेवा से बेहतर इस जीवन का कोई अर्थ नहीं इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए हमारा संकल्प की टीम लगातार काम कर रही है इसी क्रम में हमारा संकल्प की महिला समिति की सदस्याओं ने शुक्रवार को चिनाकुड़ी इलाके के सलोनी गांव में 90 से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियां सलवार सूट का वितरण किया गांव तक पहुंचने का रास्ता कच्चा होने के कारण बारिश के मौसम में कीचड़ से भरा था लेकिन हमारा संकल्प की महिला समिति की सदस्याओं ने कठिनाइयों की परवाह किए बगैर अपने इस अभियान को अंजाम दिया आपको बता दें कि इस संस्था के सदस्यों द्वारा इस अभियान को करने के लिए बीते 2 महीने से तैयारी की जा रही थी सदस्यों द्वारा इन वस्त्रों को बीते 2 महीनों से संग्रह किया जा रहा था और शुक्रवार को यह सभी वस्तुएं जरूरतमंद महिलाओं में वितरित किए गए इस अभियान में हमारा संकल्प महिला समिति की अध्यक्ष मुनमुन राय सचिव ज्योति बाला समाज कल्याण समिति की सदस्य सीता प्रसाद शिक्षा में सहयोग अभियान की संयोजक ललिता प्रसाद मनोज प्रसाद का अहम योगदान रहा इनके अलावा वैजयंती रजक इंद्राणी सेठ फिरोजा बेगम सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने भी इस अभियान को सफल करने में संपूर्ण योगदान दिया हमारा संकल्प महिला समिति के सदस्यों का कहना है कि भले ही उनकी संस्था मुलत बच्चों की शिक्षा को लेकर काम करती हो लेकिन एक सामाजिक संस्था होने के नाते समाज के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने और उनकी विभिन्न परेशानियों को दूर करना वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हैं यही वजह है कि आज इस अभियान को चलाया गया और भविष्य में भी इस तरह के विभिन्न सामाजिक कार्य हमारा संकल्प तथा हमारा संकल्प महिला समिति की तरफ से किए जाएंगे












