पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने की कांकसा में सांगठनिक बैठक:
1 min read
*कांकसा* :पश्चिम बर्दवान के संगठन को नया रूप देने के लिए पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने आज पंचायत में विजयी प्रत्याशियों के साथ बैठक की । कांकसा प्रखंड के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांकसा के सातों क्षेत्रों के सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ दो संगठनात्मक बैठक की गयी। इनमें से पहली बैठक गोपालपुर नंदनिक हॉल में। हुई। इसमें तीन क्षेत्रों मलानदीघी, गोपालपुर, अमलाजोरा के विजयी उम्मीदवारों और दूसरी बैठक चार क्षेत्रों बनकटी, बिदविहार, त्रिलोकचंद्रपुर और कांकसा के विजयी उम्मीदवारों के साथ आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने आने वाले दिनों में प्रत्येक विजेता उम्मीदवार को सुचारू और पारदर्शी पंचायत सेवाएं प्रदान करने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि कांकसा ब्लॉक में कोई गुटबाजी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और असामाजिक लोगों के लिए कोई जगह नहीं है












