आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से जेम पोर्टल पर हुआ सेमिनार का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के गुजराती भवन में आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तरफ से एक सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों द्वारा व्यापारियों और अन्य उद्योगपतियों को जेम पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की गई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष निखिलेश उपाध्याय ने बताया की अब यह नियम बन गया है कि कोई भी सरकारी काम का टेंडर जेम पोर्टल के जरिए ही होगा केंद्र हो या राज्य किसी भी सरकार के काम का टेंडर इस पोर्टल के जरिए ही किया जाता है।

इस शिल्पांचल में ऐसे कई व्यापारी हैं जो इन सरकारी कामों का ठेका लेते हैं लेकिन क्योंकि उनको इस जेम पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं है इस वजह से उनको इस पोर्टल पर काम करने में असुविधा होती है व्यवसायियों की इसी दिक्कत को दूर करने के लिए आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से इस सेमिनार का आयोजन किया गया यहां पर रेल इसको ईसीएल वेंडर आए थे और उनको भी विशेषज्ञों द्वारा इस पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की गई निखिलेश उपाध्याय ने बताया कि जब वह इस तरह के एक सेमिनार का प्रस्ताव लेकर रेल इसको ईसीएल के अधिकारियों से मिले थे तो उन्होंने इस तरह के सेमिनार के आयोजन का स्वागत किया था और उन्होंने आज के कार्यक्रम में अपने वेंडर्स को भी भेजा है ताकि वह इस पोर्टल की बारीकियों को जान सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के सभी टेंडर्स भी इसे पोर्टल के जरिए होते हैं इसलिए जब उन्होंने जिला शासक दफ्तर से संपर्क किया तो उन्होंने भी इस सेमिनार के आयोजन को लेकर काफी उत्साह दिखाया।













