shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हुआ सावन मेले का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से आज आसनसोल क्लब में 2023 के सावन मेले का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तथा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार नरेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संगठन की अध्यक्ष निधि पसारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से इस सावन मेले का आयोजन किया गया है यहां पर विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं इनमें फैशन शॉपिंग मनोरंजन आदि के स्टाल हैं इसके अलावा गेम जोन फूड कॉर्नर का भी आनंद उठाया जा सकता है इसके साथ ही यहां पर एक निशुल्क लॉटरी प्रतियोगिता भी होगी जो कि रात को 8 बजे आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के हाथों से निकाली जाएगी उन्होंने कहा कि यहां पर छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और कुछ बड़े बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है ताकि यहां पर सभी का मनोरंजन हो सके उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जीतने वालों को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे उन्होंने बताया कि इस सावन मेले के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा करना है महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना है ताकि वह व्यवसाय में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को सबके सामने उजागर कर सकें यहां डिजाइनर राखी कपड़े आभूषण सजावट की अन्य सामग्रीयां भी उपलब्ध हैं। वहीं संगठन की सचिव रेखा गाड़ीवान ने बताया आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति हमेशा कोशिश करती है कि ऐसे कुछ कार्यक्रम किए जाएं जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कारगर कदम उठाए जा सकें यह सावर मेला उन्हीं में से एक प्रयास है इसका मकसद महिलाओं को आगे लाना है ताकि वह सिर्फ अपने घरों तक सीमित ना रहे बाहर निकले और अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पूरी दुनिया के सामने पेश कर सके इसके साथ ही उनके अंदर छिपे हुए व्यापारिक प्रतिभा को भी सामने लाने की कोशिश की जा रही है वह संगठन की सदस्य मधु डूमरेवाल का कहना था कि इस तरह के प्रयासों से समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कारगर कदम उठाए जा सकते हैं जिससे कि महिलाएं सिर्फ अपने घरों तक सीमित ना रहे और व्यवसाय में भी आगे बढ़ सके आपको बता दें कि आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित सावन मेले में महिलाओं द्वारा बनाए गए सामग्रियों के स्टाल लगाए गए थे वहीं यहां पर आसनसोल ब्रेल एकेडमी और आशा निकेतन के दिव्यांग और नेत्रहीन बच्चों द्वारा भी उनके द्वारा बनाई गई चीजों के स्टाल लगाए गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page