आसनसोल के शताब्दी पार्क के निकट लगी आग इलाके में हड़कंप:
1 min read

*आसनसोल* :आसनसोल नगर निगम के 49 नंबर वार्ड अंतर्गत शताब्दी पार्क के विपरीत दिशा में खाली पड़ी जगह पर कुछ झाड़ियां उग आई थी बीती रात वहां पर भयानक आग लग गई जब स्थानीय बाशिंदों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों को यह डर सताने लगा कि यह आग अगर बढ़ गई तो आसपास के रिहायशी इलाके में भी यह फैल जाएगी और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि दमकल विभाग ने त्वरित कार्यवाही की और 10 मिनट के अंदर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के इस कार्रवाई की प्रशंसा की उनका कहना है कि इतनी जल्दी आग बुझाने की कोशिश शुरू करने का ही नतीजा है कि आग फैल नहीं पाई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ हालांकि किन कारणों से आग लगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है । इस बारे में टीएमसी नेता विंसेंट व्हीलर ने कहा की आग इतनी भयानक थी कि पूरा जीटी रोड काले धुएं से भर गया था और इस वजह से काफी ट्रैफिक जाम भी लग गया था लेकिन जिस तरह से दमकल विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही की उसकी उन्होंने सराहना की












