आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त एस नीलकंठम ने किया कल्ला स्थित प्रभु छट घाट का निरीक्षण
1 min read
आसनसोल टाइम्स : कुछ ही दिनों के बाद पुरे देश के साथ साथ शिल्पांचल में भी आस्था का महापर्व छट मनाया जाएगा । इस महान पर्व को लेकर प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां की जा रहीं हैं ताकि छटव्रतीओं को कोई परेशानी ना हो । इसी क्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त एस नीलकंठम ने कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छट घाट का निरीक्षण किया । उन्होंने यहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया और कार्य की प्रगति पर अपना संतोष जताया । विदित हो कि प्रभु छट घाट पर मनाया जाने वाला छट पर्व शिल्पांचल के सबसे बड़े छट पर्वों में से एक है । आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में इसका आयोजन किया जाता है । पिछले महीने की बारिश में प्रभु छट घाट को काफी नुकसान पंहुचा था जिसके बाद कृष्णा प्रसाद ने स्वयं ही इस घाट की मरम्मत का बीड़ा अपने उपर ले लिया और काफी तेजी के साथ घाट की मरम्मत के साथ साथ घाट तक आने के लिए सींढीयों का निर्माण किया जा रहा है । इसके साथ ही छटव्रतीओं की अन्य सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए भी कई कार्य किए जा रहे हैं जिससे उनको आस्था के इस महान पर्व को मनाने में कोई परेशानी ना हो ।














