विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान ने किया इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद
1 min read

सुरेन जालान
स्वर्गीय शक्तिस्वरूपिणी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 38 वी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करता हूं।1971 में पाकिस्तान के पूर्व क्षेत्र जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।पश्चिमी क्षेत्र जो आधा पाकिस्तान हैं।उन्हें सख्त जवाब देने वाली शक्ति स्वरूपिणी श्रीमती इंदिरा गांधी जी का इतिहास कोई मिटा नहीं सकता।उसमें हमारा 21 वर्ष का जवान अरुण खेत्रपाल के साहस एवं देशभक्ति आज के नेताओं एवं देशभक्तों को जरूर समझना चाहिए।यही श्रीमती इंदिरा गांधी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी एवं अरुण खेत्रपाल के परिवार को एवं उनके बलिदान का सम्मान करें। 1971 के पाकिस्तान की जीत पर हम 50 वीं सालगिरह मना रहे हैं।उसके महानायक शहीद अरुण खेत्रपाल मात्र 21 साल के उम्र के बलिदानी जिन्होंने पाकिस्तानी आठ टैंकरों को अकेले ही ध्वस्त कर दिया।नौवीं टैंक को भी उन्होंने ध्वस्त किया।आखरी दसवां टैंक बचा उनके साहस को देखते हुए भारत की सेना के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए।50 वी जशन मना रहे भारत के देशप्रेमी जनता से प्रार्थना करूंगा।उनके परिवार के बारे में समझें एवं अरुण खेत्रपाल के बलिदान के लिए देश के रक्षा मंत्री से अनुरोध करूंगा।50वीं सालगिरह में खेत्रपाल तो हमारे बीच में नहीं है परंतु उनके परिवार को विशेष रूप से सम्मान दिया जाए।इंदिरा गांधी जी के लिए एवं अरुण खेत्रपाल के लिए तभी यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।अंत में 1984 में हमारे देश में खालीस्तान उग्रवादियों ने इंदिरा गांधी जी के आवास पर ही उनकी हत्या कर दी।मैं पुनः शक्तिस्वरूपिणी श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।
सुरेन जालान
आसनसोल













