shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के टीएमसी आह्वायक व्ही शिवदासन उर्फ दासु ने किया संवाददाता सम्मेलन

1 min read

आसनसोल टाइम्स : आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों के टीएमसी आह्वायक व्ही शिवदासन उर्फ दासु ने एक संवाददाता सम्मेलन किया । जीटी रोड के किनारे स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में हुए इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद अन्य दलों के के कई नेता और कार्यकर्ता टीएमसी का दामन थामेंगे । उन्होंने बताया कि पार्टी आलाकमान से बातचीत कर इनको पार्टी में शामिल कराने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा । इसके उपरांत उन्होंने कल जितेन्द्र तिवारी द्वारा किए गए संवाददाता सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टीएमसी से भाजपा में गए एक नेता ने कहा था कि आसनसोल को मुंगेर बनने नहीं दिया जाएगा । उन्होंने इसपर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर मुंगेर में कानुन व्यवस्था की हालत सही नहीं है तो इसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने सवाल किया कि मुंगेर कहां है बिहार में और बिहार में किसका शासन है? इसी भाजपा का यानी यह साबित हो गया है कि भाजपा शासित प्रदेशों में कानुन व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज टीएमसी के शासनकाल में आसनसोल में कानुन व्यवस्था की स्थिति इतनी सुधर गई है कि भाजपा नेताओं को भी पुलिस की तारीफ करनी पड़ रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि जो भाजपा नेता आज टीएमसी पर आरोप लगा रहें हैं वह जब टीएमसी में थे तो वही कोयला माफियायों और लोहा माफियायों को लेकर रैली करते थे । उन्होंने बताया कि आने वाले समय में आसनसोल में होने वाले दो चुनावों यानी आसनसोल नगर निगम और लोकसभा उपचुनावों में टीएमसी की जीत पक्की है । उन्होंने जिला भाजपा नेतृत्व को यह सोचने के लिए कहा कि जो कलतक भाजपा का विरोध करते थे आज वही भाजपा के नेता बने बैठे हैं । उन्होंने नाम लिए बिना जितेन्द्र तिवारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो टीएमसी मे रहते हुए सब सुविधाएं लेने के बाद भी टीएमसी का नहीं हो सके वह भाजपा का क्या होगा । उन्होंने बताया कि लगभग 3000 भाजपा कर्मी टीएमसी में आने को तैयार हैं जिनमें कई हेवीवेट नेता हैं । हालांकि उन्होंने कहा कि आखिरी फैसला टीएमसी के जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय से सलाह मशविरा करके कोलकाता में पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार लिया जाएगा । वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस पर टीएमसी के शासनकाल में कभी कोई दबाव नहीं रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page