कृष्णा प्रसाद ने देवभुमि उत्तराखंड में सैकड़ों जरुरतमंदों में बांटे कंबल, किया भंडारे का आयोजन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल में रहने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो कृष्णा प्रसाद के सामाजिक कार्यों के बारे में नहीं जानता हो । दुर्गापुजा दिवाली छठ हर अवसर पर कृष्णा प्रसाद सबसे पीछे की पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पंहुचाते हैं। लेकिन कृष्णा प्रसाद के यह कार्य अब सिर्फ आसनसोल की सीमा तक सीमित नहीं हैं । देवभुमि उत्तराखंड में ऋषिकेश में भी कृष्णा प्रसाद ने वहां के जरुरतमंदों के लिए कुछ करने का फैसला लिया । इस कड़कड़ाती ठंड में बिना किसी शीत वस्त्र के खुले आसमान के नीचे रहने को मजबुर सैंकड़ों लोगों को उन्होंने खुद घुम घुमकर कंबल ओढ़ाया । इनमें से बहुतों को पता भी नहीं चला कि किसने उनको यह उपहार दिया । उनको तो यही लग रहा होगा कि देवभुमि उत्तराखंड में स्वयं भगवान ने अपने किसी दुत को भेजकर यह उपहार उनतक पंहुचाया होगा । कृष्णा प्रसाद ने हमेशा से संत समाज का सम्मान किया है । इसका एक और उदाहरण ऋषिकेश के उनके प्रवास के दौरान दिखा ।

उन्होंने घोषणा की कि अगले दिन स्थानीय राधे गोविंद आश्रम में 1100 संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है । कृष्णा प्रसाद के इस उत्तराखंड प्रवास का उद्देश्य है कि ऋषिकेश के गंगा घाटों से मां गंगा का पवित्र जल ले जाकर आसनसोल के प्रभु छठ घाट पर आने वाले छठव्रतीयों में वितरित किया जाए । इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए वह ऋषिकेश पूहुचे और गंगा घाट से 500 एमएल पानी बोतलों में भर भर कर आसनसोल लाएंगे जो कि प्रभु छठ घाट पर छठ व्रतीयों में वितरित किया जाएगा । कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उनको मां गंगा की शक्ति पर पुरा भरोसा है कि इससे आसनसोल पर आई हर विपदा दुर होगी ।














