आसनसोल के गोविंद नगर में हुई सिख समाज की महत्वपूर्ण बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा प्रांगण में आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी खालसा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा सिख वेलफेयर सोसायटी की एक संयुक्त बैठक हुई । यहां यह तय हुआ यह सभी संगठन आने वाले समय में सिख पंथ का काम करने के लिए प्रयास करेंगे । इसके अलावा गुरुद्वारा हो या स्कूल वहां अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो उसके भी समाधान की कोशिश की जाएगी। वहीं सिख वेलफेयर सोसायटी के सेंट्रल कमिटी के सदस्य मंजीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय में सिख पंथ के प्रचार के लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे












