shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पंचायत चुनाव के बाद भाजपा कर्मी जिला भाजपा कार्यालय में आश्रय लेने को मजबूर ,टीएमसी पर लगाया धमकाने का आरोप:

1 min read

*आसनसोल*     :पंचायत चुनाव के लिए कल पूरे प्रदेश के साथ साथ आसनसोल तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में भी मतदान हुआ । बीजेपी का आरोप है की मतदान के बाद भाजपा के पोलिंग एजेंटों को टीएमसी द्वारा धमकाया गया उन्हे जान से मारने की धमकी दी गई।  इसी डर से भाजपा के 6 कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ भाजपा के जिला कार्यालय में आश्रय लेने पर मजबूर हैं।  इस बारे ने जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे ने बताया कि 2021 के विधानसभा चुनाव की ही तरह इस बार भी टीएमसी की तरफ से भाजपा कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को धमकी दी जा रही है । उन्हे कहा जा रहा है कि उनको जान से मार दिया जाएगा । इसी डर से 6 बीजेपी कर्मी अपने परिवार के साथ जिला बीजेपी दफ्तर में शरण लेने को मजबूर हैं।  यह सभी बाराबनी इलाके के हैं । कुछ बीजेपी कर्मी झारखंड चले गए हैं। दिलीप दे ने कहा कि उनको भी जिला कार्यालय आने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि बंगाल ने चुनाव के दौरान इस तरह कि हिंसा हो रही है और विपक्षी पार्टियों के कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन को कुछ भी कहने से कोई फायदा नही है लेकिन क्योंकि भाजपा संविधान को मानती है देश के कानून को मानती है तो  पुलिस  मे शिकायत दर्ज कराई जाएगी । वहीं भाजपा कार्यकर्ता सजल बाउरी ने कहा कि कल सुबह से शांतिपूर्ण रूप से मतदान हो रहा था लेकिन दोपहर होते ही टीएमसी के गुंडे आ गए और उनको खदेड़ने लगे। उन्होंने बताया कि बीजेपी के एक और कार्यकर्ता को भी इस तरह से परेशान किया गया । वह व्यक्ति सब्जी की खेती करते हैं लेकिन टीएमसी के गुंडों ने उनकी सारी फसल को बरबाद कर दिया।  उन्होंने बताया कि वह कल रात से जिला कार्यालय में आए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page