जमुड़िया के डाहुक में आज हो रहा पुनर्मतदान:
1 min read
जमुरिया :चुनाव आयोग के फैसले के मुताबिक आज पश्चिम बर्दवान के 6 बूथों पर फिर से पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है इन छह में से एक जमुरिया में डाहुक में 42 नंबर बुथ है। यहां सुबह से ही मतदान शुरू हुआ था। मतदान करने के लिए स्थानीय मतदाता भी यहां पहुंच रहे थे उन्होंने कहा कि 8 जुलाई को जिस दिन पंचायत चुनाव हुए थे उस दिन यहां पर कुछ गड़बड़ी के कारण फिर से मतदान करवाया जा रहा है उन्होंने बताया कि आज सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई थी आपको बता दें कि 8 जुलाई को इस बूथ पर सुबह से शांतिपूर्ण मतदान हो रहा था लेकिन दोपहर में विपक्ष द्वारा आरोप लगाया गया कि सत्ता पक्ष के कुछ कार्यकर्ता फर्जी मतदान कर रहे हैं इसका विरोध करने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ इसके उपरांत विपक्षी कार्यकर्ताओं द्वारा मत पेटियों में पानी डाल दिया गया और तोड़फोड़ की गई इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा आज पुनर्मतदान का आदेश दिया गया।

आज के पुनर्मतदान को लेकर जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि आज जमुरिया के एक इलाके में पुनर्मतदान हो रहा है क्योंकि यहां पर पंचायत चुनाव के दिन विपक्षी पार्टी के आपराधिक तत्वों ने मत पेटी में पानी डाल दिया था जिस वजह से चुनाव आयोग को आज फिर से मतदान कराने की आवश्यकता पड़ रही है उन्होंने कहा कि जितनी बार भी चुनाव होगा यहां तृणमूल कांग्रेस को ही जीत मिलेगी क्योंकि तृणमूल कांग्रेस पूरे साल लोगों के साथ जुड़ी रहती है उनके सुख दुख में उनके साथ खड़ी रहती है इसलिए जमुरिया के सभी 11 ग्राम पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस की जीत पक्की है वही आज के पुनर्मतदान के दिन राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल मौजूद है जिससे शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित होगा












