shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता शंकर चौधरी ने किया संवाददाता सम्मेलन कहा कृष्णा प्रसाद हैं भाजपा कार्यकर्ता:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बने भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता शंकर चौधरी ने एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने कल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि कल पंचायत चुनाव के दिन पूरे प्रदेश में करीब 30 लोगों की हत्या हो गई उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इतने बड़े व्यापक पैमाने पर हिंसा और हत्याएं अन्य किसी प्रदेश में नहीं होती बंगाल में ऐसा इसलिए हो रहा है कि यहां पर प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिए हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया उन्होंने इस बात की भी आशंका जताई कि 11 तारीख को जब पंचायत चुनाव के नतीजे आ जाएंगे तो उसके बाद भी आतंक का यह दौर जारी रहेगा और न जाने और कितने लोगों की जान पर खतरा मंडराएगा उन्होंने कहा कि कल के हिंसा में 30 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल भी हुए और घायलों में से कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हैं इस बात की भी आशंका है कि उनमें से भी कई लोगों की जान जा सकती है उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से आव्हान किया कि इस नाकारा तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसी एक सरकार को यहां पर स्थापित करें जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव के समय के जंगलराज को खत्म कर प्रशासन का राज कायम किया है वही कृष्णा प्रसाद को लेकर उठे विवाद पर शंकर चौधरी ने कहा कि कृष्णा प्रसाद एक समाजसेवी है वह भाजपा नेता नहीं है क्योंकि फिलहाल वह किसी पद पर नहीं है लेकिन वह भाजपा के समर्थक के रूप में जाने जाते हैं हालांकि जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भाजपा कार्यकर्ता है तो पहले तो वह कन्नी काटते नजर आए लेकिन आखिरकार उन्होंने कहा कि उन्होंने कई कार्यक्रमों में आर्थिक योगदान दिया है और अन्य कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाई है भाजपा जिला अध्यक्ष उनके पास जा रहे हैं तो ऐसे में कहा जा सकता है कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page