shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

उषाग्राम में बंद पड़े पेट्रोल पंप के कर्मीयों ने उठाया बकाया वेतन की मांग:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के ऊषाग्राम में एक पेट्रोल पंप बीते 4 महीने से बंद पड़ा है पेट्रोल पंप के मालिक पक्ष के अंदरूनी समस्याओं के कारण पेट्रोल पंप को बंद रखा गया है लेकिन 4 महीनों से इस पंप में कार्यरत कर्मचारियों को उनका वेतन भी नहीं मिला है आज इन कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप के सामने वेतन की मांग करते हुए अपनी बातें रखीं इस बारे में पेट्रोल पंप के मैनेजर कार्तिक बनर्जी ने कहा कि इस पेट्रोल पंप पर कोई 35 साल तो कोई 22 साल तो कोई 12 साल से काम कर रहा है उसका पूरा परिवार इस पेट्रोल पंप पर निर्भर है लेकिन आज 4 महीने हो गए उनको उनका वेतन नहीं मिला है जिस वजह से उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि उनको नहीं पता कि पेट्रोल पंप को क्यों बंद किया जा रहा है लेकिन बंद करने से पहले जो कर्मचारी हैं उनका बकाया दे दिया जाए यही उनकी मांग है वहीं इस बारे में आईएनटीटीयूसी के श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि इस पेट्रोल पंप को मालिकों की आपसी खींचतान की वजह से बंद किया जा रहा है लेकिन यहां पर कार्यरत कर्मचारियों को बीते 4 महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है जिस वजह से यह कर्मचारी बेहद परेशानी में है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप के मैनेजर कार्तिक बनर्जी ड्यूटी के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए थे उनका पैर टूट गया था लेकिन फिर भी पेट्रोल पंप के मालिकों की तरफ से उनको कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई उनको खुद उधार लेकर जमीन गिरवी रख कर अपने पैर का ऑपरेशन करवाना पड़ा उन्होंने कहा कि यह बेहद अमानवीय कृत्य है कोई कर्मचारी अगर ड्यूटी के दौरान घायल होता है तो यह मालिक की जिम्मेदारी है कि वह उनका इलाज कराएं श्रमिक नेता ने साफ कहा कि यहां पर कार्यरत जो भी कर्मचारी हैं उनको उनका बकाया मिलना चाहिए और अगर 7 दिनों के अंदर यह पेट्रोल पंप से नहीं खोला गया इसकी शिकायत लेबर कमिशन दफ्तर में करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिना किसी नोटिस के पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page