shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस पार्षद और उनके साथी पर लगा रंगदारी वसूलने का आरोप पार्षद ने किया इनकार:

1 min read

आसनसोल :अश्विनी चौरसिया नामक एक ठेकेदार ने कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर और उनके साथ रहने वाले दीपक गुप्ता पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उनसे ₹840000 की रंगदारी की मांग की है अश्विनी चौरसिया ने आरोप लगाया कि कल आसनसोल के केटी रोड स्थित गुलाम सरवर के घर में उनको शाम 6 बजे से लेकर रात के करीब 11बजे तक बिठा के रखा गया था और उनसे रंगदारी की मांग की गई जब प्राथमिक रूप से उन्होंने रंगदारी देने से मना किया तो गुलाम सरवर दीपक गुप्ता और उनके अन्य साथियों ने मिलकर उनकी पिटाई की आखिरकार उनको मानना पड़ा और उन्होंने चेक लिखकर दे दिया उन्होंने कहा कि यह चेक उनको मजबूरी में लिख कर देना पड़ा क्योंकि वह अकेले थे और गुलाम सरवर तथा दीपक गुप्ता अपने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर रहे थे उन्होंने कहा कि वह एक ठेकेदार हैं और गुलाम सरवर के वार्ड में आसनसोल नगर निगम के बहुत से कार्य करते हैं जिनके लिए उनसे रंगदारी मांगी जा रही है उन्होंने इसकी शिकायत आसनसोल उत्तर थाने में की है उन्होंने कहा कि पहले तो शिकायत नहीं ली जा रही थी लेकिन आखिरकार उनकी शिकायत दर्ज की गई है इस बारे में जब हमने गुलाम सरवर से बात की तो उन्होंने इन आरोपों को सरासर बेबुनियाद करार दिया उन्होंने कहा कि अश्विनी चौरसिया एक ठेकेदार है जो आसनसोल नगर निगम के काम का ठेका लेते हैं। गुलाम सरवर ने कहा कि अश्विनी चौरसिया अक्सर दीपक गुप्ता से अपने काम के लिए पैसे उधार लेते हैं कुछ दिनों पहले भी उन्होंने दीपक गुप्ता से पैसे उधार लिए थे जब दीपक गुप्ता अपने पैसे वापस मांग रहे थे तो अश्विनी चौरसिया उनको बताया कि अभी तक उनका पैसा नहीं मिला है इसलिए अभी उन्हें पैसे वापस नहीं कर सकते लेकिन जब दीपक गुप्ता ने आसनसोल नगर निगम से नोटशीट लाकर दिखा दिया कि आसनसोल नगर निगम से अश्विनी चौरसिया को पैसे मिल चुके हैं तो वह शर्मिंदा हुए और कहा कि 2 बार में वह पैसे वापस कर देंगे इसीलिए उन्होंने वह चेक काट कर दिया इसके साथ ही एक एग्रीमेंट भी बनाया गया जिस साइबर कैफे में एग्रीमेंट बनाया गया था उस साइबर कैफे का सीसीटीवी फुटेज है उसमें साफ देखा जा सकता है की अश्विनी चौरसिया कितना आराम से बैठकर एग्रीमेंट लिखवा रहे हैं उन्होंने अपने बेटे को वह अग्रिमेट भेजा भी और उनके बेटे के कहने पर उसने कुछ तब्दीलिया भी की गई उसके बाद वह अपनी मर्जी से एग्रीमेंट साइन भी करते हैं तो ऐसे में जबरदस्ती या मारपीट की बात कहां से आती है गुलाम सरवर ने कहा यह सब मनगढ़ंत आरोप है और यह सब इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने आसनसोल नगर निगम से कुछ टेढ़े सवाल पूछे हैं इस वजह से उनको परेशान करने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं वही आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी द्वारा इस मामले में उनके खिलाफ मेयर को ज्ञापन सौंपने की बात पर उन्होंने कहा कि ज्ञापन कोई भी सौंप सकता है लेकिन अगर ठेकेदार ने कोई आरोप लगाया है तो उसकी जांच होगी और जांच में सब बातें सामने आ जाएंगे वही दीपक गुप्ता ने भी इन आरोपों को निराधार बताया उन्होंने कहा कि अश्विनी चौरसिया उनसे समय-समय पर उधार लेते हैं और वापस करते हैं अश्विनी चौरसिया बैंक खातों की जांच करने से ही यह बात प्रमाणित हो जाएगी वह हमेशा उनसे उधार लेते हैं या नहीं इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ लेकिन इस बार अश्विनी चौरसिया झूठा इल्जाम लगा रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनको रंगदारी ही लेना है पोस्ट डेटेड चेक से रंगदारी क्यों लेंगे वह तो नगद मिलेंगे उन्होंने इन आंखों को निराधार बताया और कहा कि इन आरोपों कोई सच्चाई नहीं है वही जब हमने इसे लेकर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा यह बहुत गंभीर मामला है वह भी विषय दो दशकों से पार्षद रहे हैं लेकिन कभी भी उन पर इस तरह का आरोप नहीं लगा है उन्होंने कहा कि आरोपी पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई इस तरह की हरकत ना कर सके उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्षद के खिलाफ मेयर को ज्ञापन सौंपा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page