कृष्णा प्रसाद की वाईरल तस्वीर उनके खिलाफ साजिश या सच्चाई?:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी तथा व्यवसायी कृष्णा प्रसाद की तस्वीर वायरल होने से पूरे शिल्पांचल में हड़कंप मच गया है सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुई तस्वीर में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि कृष्णा प्रसाद सैयद इम्तियाज आलम के पिता सैयद फरीद आलम की हत्या के आरोपियों के साथ बैठे हुए हैं ज्ञात हुआ है कि हीरापुर थाने की पुलिस ने गोविंदपुर थाना इलाके से इस सीसीटीवी फुटेज को बरामद किया है इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृष्णा प्रसाद सैयद फरीद आलम हत्याकांड के आरोपी महेश शर्मा तथा राजकुमार शुक्ला के साथ बैठे हुए हैं आपको बता दें कि महेश शर्मा और राजकुमार शुक्ला दोनों ही फरार हैं हालांकि आसनसोल टाईम्स ने इस तस्वीर की सत्यता की जांच नहीं की है। आपको बता दें कि 4 सितंबर 2018 को रात 7:45 बजे के आसपास सैयद फरीद आलम की गोलियों से हत्या कर दी गई थी वह उस वक्त रोज की तरह वह शाम की सैर पर निकले थे। जब स्थानीय निवासियों की मदद से सैयद फरीद आरंभ को बुरी तरह से घायल अवस्था में बर्नपुर अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया












