व्यवस्थाओं की कमी को लेकर निघा प्री प्राइमरी स्कूल में अभिभावकों ने जताई नाराजगी:
1 min read
नीघा :नीघा हिंदी फ्री प्राइमरी स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत यहां बाथरूम तथा पानी की है। बच्चों के एक अभिभावक ने बताया कि इस स्कूल में बाथरूम की हालत काफी जर्जर है। बाथरूम में पानी नहीं है पीने के पानी का भी कोई इंतजाम नहीं है। स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है बिजली की ही समुचित व्यवस्था नहीं है। इन्ही सबसे नाराज स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने ताला लगा दिया। इनका कहना है कि इस बारे में उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने बताया कि इन सब परेशानियों के बारे में उच्च पदस्थ अधिकारियों को बताया गया गई लेकिन अभी तक कोई कार्याही नही हुई । यही जवाब स्थानीय पार्षद का भी है। यही वजह है कि आज इन सब चीजों से आजीज आकर अभिभावकों ने ताला लगा दिया












