38 नंबर वार्ड में कल की घटना के बाद आज 87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने किया प्रेस कांफ्रेंस:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड में कल एक हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई थी। इसके बाद श्रमिक के शव को रास्ते पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया । बताया जा रहा था कि टीएमसी पार्टी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई थी । आज 87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कल श्रमिक की मौत के बाद शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। उनकी मांग थी कि जो काम किया जा रहा था उस ठेकेदार को घटनास्थल पर लाया जाए । उन्होंने कहा कि लोगों को लगा कि वह ठेकेदार तापस जश पार्टी कार्यालय मे छुपा हुआ है इसलिए कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय मे कुछ तोड़फोड़ किया । उन्होंने कहा कि आज वह लोग आए हैं और कल की हरकत के लिए अफसोस जताया । 87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने कहा कि जिस पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी वह 87 नंबर नही 38 नंबर का पार्टी कार्यालय था












