shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांत मारवाड़ी युवा मंच की ओर से प्रांतीय स्तर पर कक्षा बारहवीं (उच्च माध्यमिक) में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को प्रांत के द्वारा सम्मानित किया जाएगा
इस अवसर पर आज मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के अस्थाई कार्यालय में आज मेधावी छात्र छात्राओं के सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो का विमोचन किया गया।इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल मोहनका, राजनीतिक चेतना फॉर्म के वाइस चेयरमैन श्री आनंद पारीक,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री सुदीप अग्रवाल, एवं प्रांतीय राष्ट्र विकास एवं एकता के संयोजक श्री अभिषेक केडिया मुख्य रूप से उपस्थित थे
इस अवसर पर संयोजक श्री केडिया ने बताया की पूरे पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं के द्वारा राज्य स्तर पर समाज के छात्र एवं छात्राओं का डाटा एकत्रित किया गया तथा 90 % एवं इससे ज्यादा लाने वाले छात्र-छात्राओं को पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। श्री केडिया ने बताया की प्रांतीय अध्यक्ष मोहित अग्रवाल (इस्लामपुर) की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि अपने समाज के मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान मारवाड़ी युवा मंच राज्य स्तर पर करेगा
इसके लिए मंच की ओर से सभी शाखाओं को छात्र छात्राओं का (जो 90% प्लस और जो 95% प्लस से ऊपर अंक लाकर उत्तरण हुए हैं )सम्मान करने के लिए उन्हें सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया जाएगा।
ऐसा करने से समाज के और विद्यार्थियों में प्रोत्साहन की भावना आएगी तथा शिक्षा की और आज जो हमारा समाज अग्रसर हो रहा है उसको गति मिलेगी। पूरे राज्य भर से लगभग 223 छात्र-छात्राओं का डाटा राज्य स्तर पर एकत्रित किया गया है जो कि 90%+ एवं 95%+ ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं हैं
सर्वश्रेष्ठ स्थान 99.60% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा का नाम तृषा बिहानी है जो कि मालदा की रहने वाली है वहीं 99% अंक हासिल करने वाली छात्रा का नाम रिया मोहोटा है जोकि जलपाईगुड़ी की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page