मेयर तथा चेयरमैन की मौजूदगी में हुआ बस्तिन बाजार में नए हाई ड्रेन का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी 49 नंबर वार्ड के पार्षद संपा दां की मौजूदगी में आज 49 नंबर वार्ड अंतर्गत बसतिन बाजार इलाके में एक हाई ड्रेन का उद्घाटन हुआ मेयर तथा चेयरमैन ने नारियल फोड़कर एस ड्रेन का उद्घाटन किया इस संदर्भ में 49 नंबर वार्ड की पार्षद ने बताया कि काफी दिनों से यहां के लोगों की मांग थी कि यहां पर एक हाई ड्रेन का निर्माण हो क्योंकि अन्य वार्डों से पानी आकर इस नाले में गिरता है बारिश के मौसम में यहां पर पानी जम जाता है इस वजह से सांसद निधि से 27 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया गया जिसका आज उद्घाटन हुआ उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इसके निर्माण से अब यहां पर जलजमाव की स्थिति नहीं रहेगी जो पहले हुआ करती थी उन्होंने बताया कि इस कार्य में आसनसोल नगर निगम की तरफ से पूर्ण सहयोग किया गया












