कद्दावर टीएमसी नेता कंचन तिवारी का अचानक निधन:
1 min read
रानीगंज :आसनसोल नगर निगम के 2 बार के पूर्व पार्षद और वरिष्ठ टीएमसी नेता कंचन तिवारी का आज अचानक निधन हो गया उनके निधन से रानीगंज सहित पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई आज शाम 7:20 पर उनका निधन हुआ वह लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे उनके निधन पर मेयर विधान उपाध्याय से लेकर पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी रुपेश यादव यहां तक की विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है कंचन तिवारी की छवि एक बेहद निष्ठावान तृणमूल कांग्रेस नेता के रूप में थी जो लंबे समय से इस क्षेत्र की राजनीति को जानते थे पहचानते थे आज जबकि पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी पंचायत चुनाव की सरगर्मियां चल रही है ऐसे मौके पर कंचन तिवारी का जाना निश्चित रूप एक बुरी खबर है












