रुपनारायणपुर फांड़ि की कामयाबी डकैती की योजना बना रहे तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाने की रूपनारायणपुर फांड़ि की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना पाकर अचानक छापेमारी कर तीन युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने सोमवार की शाम तीन युवकों को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया पता चला कि वे डकैती के इरादे से इस इलाके में आये थे. हालांकि रूपनारायणपुर चौकी की पुलिस ने इसे विफल कर दिया.घटना के संदर्भ में पता चला कि सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि रूपनारायणपुर के अलग-अलग इलाकों में तीन युवक पिस्तौल के साथ घूम रहे हैं. उक्त खबर गुप्त सूत्रों से रूपनारायणपुर चौकी प्रभारी मईनुल हक़ को पता चली उन्होंने तुरंत पुलिस बल के साथ उनपर दबिश दी दिया और रूपनगर क्षेत्र से हरिसादी जाने वाली सड़क पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी बंदूक और एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे इस क्षेत्र में डकैती के इरादे से आए थे गिरफ्तार तीनों में जमुरिया थाना क्षेत्र के तापसी शिव मंदिर क्षेत्र निवासी विकास हांडी, जमतरा गायचंद क्षेत्र निवासी राहुल महली उत्तर प्रदेश के मकरानपुर क्षेत्र निवासी राम किशोर सिंह शामिल हैं. बहरहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है, पुलिस इस बात का आकलन कर रही है, क्या उनके साथ कोई और भी है । हालांकि, गिरफ्तार किए गए लोगों को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया और जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया गया












