वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के प्रतिनिधि मंडल ने की पुलिस आयुक्त से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी द्वारा ना सिर्फ इस क्षेत्र में वाणिज्यिक विस्तार के बारे में कार्य किया जा रहा है बल्कि युवा पीढ़ी को वाणिज्य से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है इससे पहले भी इस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने इस दिशा में कार्य किया है और बहुत जल्द यानी अगस्त के पहले हफ्ते में गुजराती भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां पर क्षेत्र के युवा उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा आज इस संदर्भ में संगठन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त से मुलाकात की और उनको इन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस प्रतिनिधिमंडल में सचिन राय आरपी खेतान विनोद गुप्ता स्वपन चौधरी निखिलेश उपाध्याय शामिल थे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को इस कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि इससे युवा उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा पुलिस आयुक्त ने भी उनके इस सोच की सराहना की और कहा कि वह पूरी तरह से इस प्रयास को सार्थक बनाने में उनके साथ हैं संगठन के पदाधिकारियों ने उनको इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया इसके साथ ही एक और कार्यक्रम के बारे में भी पुलिस आयुक्त को बताया गया हर साल संगठन की तरफ से बंगरत्न साउथ बंगाल रत्न जैसे कार्यक्रम किए जाते हैं और इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली होनहार व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है इस साल भी इस कार्यक्रम को किया जाएगा । सितंबर के पहले हफ्ते में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भी पुलिस आयुक्त को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया












