दोमोहनी रेलवे क्वार्टर में लगी आग इलाके में अफरा-तफरी:
1 min read

आसनसोल :आज सुबह आसनसोल के दोमुहानी इलाके में बने एक रेलवे क्वार्टर में अचानक आग लग गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया । यह क्वार्टर मनोज लाल शर्मा नामक एक रेलवे कर्मचारी का है आसपास के लोगों का कहना है कि आज सुबह 8 बजे के बाद अचानक घर से धुआं निकलता देख इलाके में हड़कंप मच गया । क्वार्टर के बगल वाले क्वार्टर में रहने वाली एक महिला ने बताया कि आज सुबह अचानक उस क्वार्टर से धुआ निकलता दिखा लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है उन्होंने बताया कि अचानक एक सिलेंडर फटने की आवाज आई घटना की जानकारी आसनसोल दमकल विभाग और साउथ थाने को दी गई काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका












