shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

स्टाइल बाजार बंद करने के कंपनी के फैसले का स्टोर के कर्मचारियों ने किया विरोध:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित स्टाइल बाजार नामक स्टोर को अचानक कंपनी के आदेश पर बंद करने के लिए कोलकाता से अधिकारी आ गए कंपनी के इस अचानक लिए गए फैसले से स्टाइल बाजार में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जब उन्होंने देखा कि कोलकाता से आए कंपनी के अधिकारी कंपनी के स्टोर को बंद कर के सामानों की पैकिंग करवा रहे हैं तो उन्होंने इसका विरोध किया और इन अधिकारियों को उनका काम करने से रोक दिया इन कर्मचारियों का कहना है कि वह यहां पर बीते 6 वर्षों से काम कर रहे हैं जब से यह भवन बनकर तैयार हो रहा था तब से वह इस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं अब अचानक कंपनी कह रही है कि वह नुकसान में चल रही है तो स्टोर को बंद कर दिया जाएगा और कर्मचारियों को 1 महीने का वेतन दे दिया जाएगा यह यहां के कर्मचारी नहीं मान सकते इन कर्मचारियों का कहना है कि उनको एक साल का वेतन देना होगा तब जाकर वह इस स्टोर को बंद होने देंगे इन कर्मचारियों का साफ कहना है कि अगर इनकी मांग नहीं मानी गई तो इस कंपनी को बंद नहीं होने देंगे और जैसे यह स्टोर पहले चल रहा था वैसे ही स्टोर को चलाना होगा इनका कहना है कि अगर कंपनी के कहे अनुसार कंपनी नुकसान में चल रही है तो हर हफ्ते एक या दो स्टोर कैसे खोले जा रहे हैं उन्होंने कहा कि 6 साल पहले जब स्टोर को खोला गया था तो यह कंपनी का 26वां स्टोर था आज कंपनी ने 130 से ज्यादा स्टोर खोल लिए हैं जो कंपनी नुकसान में चल रही है वह कंपनी 6 साल में इतने ज्यादा स्टोर कैसे खोल सकती है वहीं कोलकाता से अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि वह भी कंपनी में काम करते हैं वह कंपनी के मालिक नहीं है कंपनी के आदेश के अनुसार वहां पर स्टोर को बंद करवाने आए थे लेकिन उनको काम करने नहीं दिया गया तो वह बैठे हुए हैं वह कंपनी के फैसले के ऊपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते इस पर जो भी कहना है वह कंपनी के मालिक ही कह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page