shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मेयर विधान उपाध्याय ने किया सात नंबर बोरो का दौरा:

1 min read

बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोगों को और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेयर विधान उपाध्याय ने ऐलान किया है कि वह समय-समय पर विभिन्न बोरों दफ्तरों का दौरा करेंगे और वहां पर उस बोरो के अंतर्गत आने वाले पार्षदों के साथ बैठक करेंगे वहां के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और जो भी समस्याएं हैं उनके निराकरण की कोशिश करेंगे आज इसी क्रम में वह सात नंबर बोरो गए और उस वार्ड के अंतर्गत आने वाले सभी पार्षदों और वहां के अधिकारियों के साथ बातचीत की इस बारे में मेयर ने कहा कि वह समय-समय पर विभिन्न बोरो दफ्तर जा रहे हैं और वहां के अधिकारियों और उस बोरो के अधीन पार्षदों के साथ बातचीत कर समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं और जिन समस्याओं का निराकरण तुरंत हो सकता है उनका निराकरण किया जा रहा है और जिनके लिए थोड़ा समय लगेगा उनके लिए समय लेकर उन समस्याओं के समाधान की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि समस्याएं रहेंगी लेकिन आसनसोल नगर निगम की कोशिश है कि सभी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा सके इस बारे में आसनसोल नगर निगम के सात नंबर बोरो के अधीन 78 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा ने कहा कि आज मेयर विधान उपाध्याय यहां पर आए और उन्होंने यहां के पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा सकता है उन समस्याओं का समाधान किया गया उन्होंने कहा कि वर्तमान में आसनसोल नगर निगम के लोगों को नागरिक सुविधाएं मुहैया कराना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा जो भी अनुदान मिला करता था वह पूरी तरह से बंद कर दिया गया है लेकिन इसके बाद भी आसनसोल नगर निगम लोगों को नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है और आज के इस बैठक में इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page