मेयर विधान उपाध्याय द्वारा सात व्यक्तियों को ऐलाट किए गए बीएसयुपी के घर:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के रहने वाले 7 व्यक्तियों को बीएस यूपी परियोजना के तहत घर ऐलाट किए गए इस बारे में आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के पार्षद श्याम सोरेन ने बताया कि आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा उनके वार्ड के सात व्यक्तियों को बीएसयुपी परियोजना के तहत घर के अलॉटमेंट पेपर दिए गए उन्होंने कहा कि यह सभी जरूरतमंद परिवार से आते हैं और उनको आज यह घर उपलब्ध कराए गए उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही यह घोषणा की थी कि जिन लोगों के पैसे जमा है उन लोगों को घर उपलब्ध कराए जाएंगे और आज यह घर उपलब्ध कराए गए












