shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूर्ति के कार्यक्रम में विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद हुए शामिल:

1 min read

दिल्ली :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां डेनमार्क के राष्ट्रदुत फ्रेडी स्वाने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा देश के 22 राज्यों के गणमान्य व्यक्ति भी और कई बीजेपी नेता भी उपस्थित थे । इनके साथ ही आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद भी यहां बतौर अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। उनको उत्तरीय ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 साल देश के इतिहास में स्वर्णिम समय रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में चंहुमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र ही पिछले 9 सालों में विकास से अछूता नहीं रहा। चाहे वह सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक या अन्य कोई क्षेत्र ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर जगह विकास हुआ है। आज पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति का नया दौर नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देखा जा रहा है इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना के समय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से ही देश पर इतनी ज्यादा भी पता नहीं आई जितनी अन्य देशों में आई 80 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को कोरोना के समय मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया यह सब कुछ संभव हुआ नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से । करोड़ों महिलाओं को चूल्हे के धुए से बचाने के लिए निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया राजनीतिक क्षेत्र में भी धारा 370 को हटाया गया जिससे पूरे देश में एक जैसा विधान लागू करने में सफलता प्राप्त हुई । उन्होंने कहा कि है नरेंद्र मोदी का ही करिश्मा है कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page